नालंदा बिहारशरीफ नगरवासियों को त्वरित एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए तत्पर बिहारशरीफ—शिकायत से समाधान तक अभियान के तहत नगर निगम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे की निर्धारित समय-सीमा में 99 शिकायतों का निष्पादन किया है।नगर निगम द्वारा यह अभियान 27 अगस्त 2026 से शुरू किया गया था। अभियान के प्रथम चरण में मुख्य रूप से कूड़ा जमाव और कूड़ा उठाव से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।27 अगस्त से 06 सितंबर 2026 के बीच नगर निगम को कूड़ा उठाव एवं कूड़ा जमाव से संबंधित कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर निगम की टीम ने सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित 4 घंटे की समय-सीमा के भीतर उनका सफलतापूर्वक निष्पादन किया।अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्राप्त शिकायतों और उनके निष्पादन की स्थिति का प्रतिदिन गूगल फॉर्म के माध्यम से रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिससे जवाबदेही और कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।नगर आयुक्त बिहारशरीफ नगर निगम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि अभियान के तहत प्राप्त हर शिकायत का निर्धारित 4 घंटे की टाइमलाइन के भीतर अनिवार्य रूप से समाधान किया जाए।नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कूड़ा जमा है या कूड़ा उठाव से संबंधित कोई समस्या है तो वे इसकी शिकायत तत्पर बिहारशरीफ अभियान के माध्यम से नगर निगम तक पहुंचाएं।नगर निगम का दावा है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
तत्पर बिहारशरीफ अभियान में बड़ी उपलब्धि 99 शिकायतों का 4 घंटे में हुआ समाधान
SANJAY KUMAR
September 8, 2026
36 views