District News

दशहरा पर्व को लेकर चंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अधिकारियों ने दिए कई अहम निर्देश

SANJAY KUMAR October 8, 2026 10 views

नालंदा: चंडी। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर चंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अमित कुमार पटेल, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, बीडीओ राजदेव कुमार रजक, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा एवं सीओ  समेत पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने पूजा समितियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अश्लील एवं आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। प्रतिमा विसर्जन के लिए रात 8 बजे तक की समय-सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों में सड़क को अनावश्यक रूप से अधिक घेरने से बचने और आवागमन सुचारु रखने को कहा गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन चंदा वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पूजा समितियों को किसी भी प्रशासनिक या तकनीकी समस्या के लिए संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा गया। पंडालों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) की व्यवस्था रखने तथा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के अनुसार करने का निर्देश दिया गया।

वॉलेंटियरों की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा समितियां वॉलेंटियरों का उचित रिकॉर्ड रखें और उन्हें तीन शिफ्ट में तैनात करें। वॉलेंटियर ड्यूटी के दौरान बीड़ी, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे।

RED GROWTH SYRUP

बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने आगामी स्नातक निर्वाचन को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता एवं प्रोटोकॉल की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।

वहीं डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने भी अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध, वॉलेंटियरों का रिकॉर्ड रखने और उनके आचरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वॉलेंटियर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें और सोशल मीडिया पर ऐसी कोई सामग्री शेयर या टिप्पणी न करें, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। पंडालों में शॉर्ट सर्किट एवं विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने को भी कहा गया।

एसडीएम अमित कुमार पटेल ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल देने की अपील की।

RED GROWTH SYRUP

बैठक में ऑपरेशन मुस्कान की भी चर्चा हुई। अभियान के तहत बरामद किए गए 18 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जाने की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं आम लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ दशहरा पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles