Human Safety

दाल को पकाने से पहले 30 मिनट तक भिगोकर क्यों रखना चाहिए? जानें इसके 4 कारण

JK PATEL September 26, 2026 49 views

क्या आप भी बिना भिगोए बनाते हैं दाल? तो जान लें क्यों जरूरी है 30 मिनट तक भिगोकर रखना.

भारतीय किचन में दाल के बिना हर मील अधूरा सा लगता है. क्योंकि लंच से लेकर डिनर तक में हम दाल जरूर बनाते हैं. रोटी हो या चावल, गरमा-गरम दाल मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर दाल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. लेकिन अक्सर हम में से कई लोग जल्दबाजी में पैकेट या डिब्बे से दाल निकालते हैं और सीधे कुकर में उबालने के लिए चढ़ा देते हैं. क्या आप जानते हैं कि बिना भिगोए दाल पकाने से आपको पूरा पोषण नहीं मिलता? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.

RED GROWTH SYRUP

​दाल को बनाने से कम से कम आधे घंटे यानि 30 मिनट पहले पानी में भिगोकर रखना बेहद जरूरी है. आखिर ऐसा क्यों किया जाता है आइए जानते हैं. 

दाल को क्यों भिगोकर रखना चाहिए-

​1. पेट के लिए- 

RED GROWTH SYRUP

बिना भिगोई दाल खाने के बाद अक्सर लोगों को पेट फूलने या गैस की शिकायत हो जाती है. दालों में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो पचने में भारी होते हैं. जब आप दाल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोते हैं, तो ये गैस बनाने वाले तत्व कम हो जाते हैं, जिससे दाल हल्की बनती है और पेट में भारीपन नहीं होता.

2. कमजोर पाचन-

​कच्ची या बिना भीगी दाल को पचने में पेट को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. पानी में भिगोने से दाल के दाने नरम होने लगते हैं, जिससे यह आसानी से पच जाती है. जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उनके लिए भीगी हुई दाल खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.


​3. पूरा पोषण-

​दालों में फाइटिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में आयरन और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों के मिलने की प्रक्रिया को रोकते हैं. जब आप दाल को भिगोकर रखते हैं, तो ये हानिकारक तत्व पानी में निकल जाते हैं. इससे शरीर को दाल का पूरा प्रोटीन और अन्य विटामिन आसानी से मिल जाते हैं.

Related Articles