डेटिंग ऐप पर शुरू हुई दोस्ती ने युवकों को एक ऐसे जाल में पहुंचा दिया, जहां मुलाकात के साथ भारी-भरकम बिल और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता था. गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच ने इस कथित गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फर्जी प्रोफाइल, क्लब की मुलाकात और धमकी के जरिए लाखों रुप की ठगी का आरोप है .
गाजियाबाद में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्त किया है. आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता, मणिकांत, मोहित और विशाल राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह गाजियाबाद के RDC इलाके में 'लॉर्ड ऑफ़ विंग्स क्लब'चला रहा था.
कैसे लोगों को फंसाते थे ठग?
पुलिस के अनुसार, आरोपी टिंडर, हैपन और टूगेदर जैसे डेटिंग ऐप्स पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल के जरिए पुरुषों से बातचीत की जाती थी और उन्हे मिलने के बहाने क्लब में बुलाया जाता था. क्लब पहुंचने के बाद अलग-अलग लड़कियां उनसे मिलती थीं. और खाने-पीने की चीजों के साथ शराब, शैम्पेन और हुक्का ऑर्डर करती थीं .
लोगों का वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
पुलिस का आरोप है कि सामान का वास्तविक बिल बनने के बाद उसमें कई गुना रकम जोड़ दी जाती थी इसके बाद युवकों से बढ़ी हुई रकम वसूलने की कोशिश की जाती थी. अगर कोई व्यक्ति बिल का भुगतान करने से इनकार था, तो उसे डराया-धमकाया जाता था. जांच के मुताबिक, गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों के वीडियो भी बनाते थे और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसे मांगते थे .
ठगी की रकम का क्या करते थे आरोपी?
पुलिस का कहना है कि ठगी से मिलने वाली रकम आरोपियों के बीच बांट ली जाती थी. क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक सुज़ुकी फ्रॉन्क्स कार बरामद की है. बरामद कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP14GR0356 बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह क्लब करीब एक महीने से चल रहा था. और इसी तरिके से कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी.
