नालंदा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार जी तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डॉ. अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में नालंदा जिले के पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुझे भी सम्मान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। यह अवसर हम सभी पत्रकारों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण रहा।
पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस सम्मान से मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। आगे भी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास जारी रहेगा।
इस सम्मान और स्नेह के लिए माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी एवं डॉ. अजय कुमार सिंह जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
